फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If problems are not resolved soon, teachers will surround the office

Amethi News: जल्द समस्याओं का समाधान न हुआ तो शिक्षक घेरेंगे कार्यालय

Wed, 01 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
If problems are not resolved soon, teachers will surround the office
अमेठी सिटी। श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में 27 दिसंबर को हुई शैक्षिक गोष्ठी के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन दिया गया, जिसमें माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की ओर से पारित प्रस्ताव से अवगत कराया गया है। कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कार्यालय का घेरा किया जाएगा।
विज्ञापन




ज्ञापन में कहा गया है कि 27 दिसंबर को होने वाली शैक्षिक संगोष्ठी व जिला सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए स्वीकृत विशेष आकस्मिक अवकाश अचानक 26 दिसंबर को शाम चार बजे निरस्त कर दिया गया। निर्धारित तिथि को शैक्षिक संगोष्ठी व जिला सम्मेलन का आयोजन विद्यालय अवधि के पश्चात किया गया। डीआईओएस की ओर से निरस्तीकरण पत्र जारी होने पर शैक्षिक संगोष्ठी में निंदा प्रस्ताव पारित हुआ। वहीं अन्य शिक्षक समस्याओं के बारे में कई बार अनुस्मारक पत्र दिया गया।
विज्ञापन



संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद पाल ने बताया कि नेशनल पेंशन स्कीम का अपडेशन नहीं हो रहा है। डीए में से 10 प्रतिशत कटकर एनपीएस में जाना चाहिए, यह एनपीएस प्रान खाते में नहीं जा रहा है। चयन वेतनमान, एसीपी व एरियर से संबंधित समस्याओें का समाधान नहीं हो रहा है। शैक्षिक गोष्ठी में प्रस्ताव पारित हुआ कि यदि सात कार्यदिवसों में जिला स्तर की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, जिला मंत्री आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे। उन्होंने ज्ञापन कार्यालय में रिसीव करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिक्षकों से संबंधित जिला स्तर की समस्याओं का समाधान लगातार किया जा रहा है। वहीं शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को उन्हें कोई ज्ञापन नहीं मिला है। इसी के साथ जिले में छह माह तक किसी भी प्रकार के आंदोलन व प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed