फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   I have been wandering for inheritance for two years

Amethi News: दो साल से वरासत के लिए भटकित हन, कोई नाई सुनत हय

Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
I have been wandering for inheritance for two years
समाधान दिवस मं ​शिकायतें सुनते अ​धिकारी
गौरीगंज (अमेठी)। जनशिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। तिलोई में 107 मेंं चार, मुसाफिरखाना में 58 में दो, गौरीगंज में 25 में दो तथा मुसाफिरखाना मेें 37 मे नौ शिकायतों का निपटारा किया। अमेठी में डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ इलामारन जी, गौरीगंज में एसडीएम राकेश कुमार व सीओ मंयक द्विवेदी, तिलोई में एसडीएम फाल्गुनी सिंह व एएसपी हरेंद्र कुमार तथा मुसाफिरखाना में तहसीलदार संगीता पांडेय की अध्यक्षता में अफसरों ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। जमीन विवाद, आवास अनुदान, कब्जा समेत अन्य की शिकायतें सबसे अधिक रहीं।
विज्ञापन


केस-एक
लेखपाल ने कर दी फर्जी वरासत
तिलोई तहसील सभागार में सुबह 11:20 बजे का वक्त, एसडीएम व एएसपी शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे इसी बीच रोते हुए पहुंचे ओदारी गांव निवासी बहादुर ने सबकी नजर अपनी तरफ कर ली। कहा हुजूर दो साल से दौड़त हन। बाप अक्टूबर 2021 में मर गए तो लेखपाल वहां के हिस्से के भूमि चाचा के नाम कै दीहिन। दो साल से कोई सुनत नाहीं हय। एसडीएम ने गलत वरासत होने का मामला संज्ञान में आने के बाद पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार को सौंपी है। एसडीएम ने कहा कि दो दिन में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



केस-2
साहब दो साल से शिकायत, नहीं हटा कब्जा
गौरीगंज तहसील में एसडीएम राकेश कुमार के सोमन पेश होकर हसरमपुर गांव निवासी पवन श्रीवास्तव ने कहा कि साहब दो साल से लगातार शिकायत कर रहे हैं। जनसुनवाई के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन, खाद गड्ढा के लिए सुरक्षित भूमि से अतिक्रमण आज तक नहीं हट सका। एसडीएम ने संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण कर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है। संभई गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने बैनामे की भूमि पर बने मकान को गिराने का कुछ लोगों पर आरोप लगाया। टिकरिया गांव निवासी रामबली ने पैमाइश के बाद सीमांकन नहीं होने की बात कहते हुए सीमांकन कराने की मांग की। जिसपर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को सीमांकन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
बैनामे की भूमि पर नहीं मिल रहा कब्जा
मुसाफिरखाना। मैगलगंज निवासी राम सुमेर ने बैनामा की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। शिकायत के बाद भी भूमि पर कब्जा नहीं मिल रहा है। जगदीशपुर क्षेत्र के नसीराबाद निवासी सरिता ने कहा कि 20 अप्रैल से वह लगातार शिकायत कर रही है लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दोनों मामलों को तहसीलदार संगीता पांडेय ने निस्तारित करने के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed