फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   I am the bribed accountant of the tehsil... Poster on the walls

Amethi News: मैं हूं तहसील का घूसखोर लेखपाल... दीवारों पर लगा पोस्टर

Mon, 03 Feb 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
I am the bribed accountant of the tehsil... Poster on the walls
अमेठी सिटी। रिश्वतखोरी को समाप्त करने के लिए प्रशासन भले ही सक्रिय है, लेकिन कर्मचारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। रविवार को भूमि आवंटन करवाने के नाम पर पैसे की मांग करते हुए वायरल ऑडियो और दीवारों पर एक फोटो लगा पोस्टर जिस पर लिखा है मैं हूं तहसील का घूसखोर लेखपाल... प्रशासन की कोशिश को फ्लाप साबित कर रहा है। वायरल ऑडियो व पोस्टर मुसाफिरखाना तहसील से जुड़ा बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल ऑडियो व पोस्टर की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर रविवार को सुबह भूमि आवंटन के नाम पर पैसा मांगने का एक ऑडियो वायरल हुआ तो देर शाम दीवारों पर लगा एक पोस्टर भी वायरल हुआ। पोस्टर में एक फोटो लगी है जो लेखपाल की बताई जा रही है। पोस्टर पर लिखा है कि मैं हूं तहसील मुसाफिरखाना का घूसखोर लेखपाल। आगे नाम भी लिखा है। पोस्टर में यह भी लिखा है कि किसकी हिम्मत जो मुझ पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन



इसके आगे भी एक नाम लिखा है। वायरल ऑडियो में एक ग्राम प्रधान ने लेखपाल से पूरे मामले में बात की तो लेखपाल ने कहा कि पैसा दे दो पट्टा करवा दूंगा। लेखपाल और ग्राम प्रधान के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो व वायरल पोस्टर का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





समाधान दिवस में हो चुकी शिकायत
मुसाफिरखाना तहसील के बदलगढ़ गांव निवासी समीर व राम आनंद ने ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, तीमुननिशा व कैसर जहां के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में दिवसाधिकारी को दिया। शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि लेखपाल ने कई गांव के ग्रामीणों से पट्टा दिलाने के नाम हजारों रुपये वसूले हैं। फिलहाल बताया जा रहा है कि लेखपाल के व्यवहार से आहत कई गांव के प्रधान आक्रोशित हैं और लेखपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं।






जांच के बाद होगी कार्रवाई
तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि ऑडियो संग पोस्टर का वीडियो और शिकायती पत्र के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। टीम गठित कर जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed