{"_id":"662fee4f69683023e40ecd64","slug":"how-to-go-to-punjab-there-is-no-seat-in-the-only-train-amethi-news-c-96-brp1002-117745-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कैसे जाएं पंजाब, इकलौती ट्रेन उसमें भी सीट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कैसे जाएं पंजाब, इकलौती ट्रेन उसमें भी सीट नहीं
Tue, 30 Apr 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : संवाद
अमेठी सिटी। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति चल रही है। इससे लोग परेशान हैं। पंजाब जाने के लिए सिर्फ तत्काल कोटे से टिकट बुक करवाना ही एकमात्र विकल्प है। रेलवे बोर्ड ने पंजाब के लिए अभी तक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं किया है।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज होकर गुजरने वाली अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल से गर्मी की छुट्टी मनाने पंजाब प्रांत के विभिन्न स्थानों पर जाने वाले लोगों के सामने ट्रेन का टिकट मिलना चुनौती बन गया है। पंजाब जाने के लिए इकलौती ट्रेन पंजाब मेल है। इन दिनों इस ट्रेन में बैठने को तो दूर खड़े होने भर की जगह नहीं मिल रही है। ट्रेन में नो रूम की स्थिति चल रही है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ रही है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहले से तैयारी कर चुके हैं, अब वे लखनऊ से अलग-अलग ट्रेनों के वेटिंग टिकट की बुकिंग करा रहे हैं।
रेलवे बोर्ड ने दिल्ली से वाराणसी, मुंबई से वाराणसी, वाराणसी-मां वैष्णोदेवी और भोपाल से मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो कर दिया लेकिन, पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेन नहीं शुरू की है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
कम कर दिया गया जनरल कोच
पंजाब मेल एक्सप्रेस में अभी तक चार जनरल कोच लगते थे। लेकिन बीते 15 दिनों से दो कोच कम कर दिए गए। इस ट्रेन में महज दो जनरल कोच ही लगाए जाते हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
पंजाब मेल में नो रूम की स्थिति है। पहले से लोगों ने आरक्षित टिकट बुक करवा रखा है। ऐसे में वर्तमान समय में आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। लेकिन, तत्काल कोटे से प्रतिदिन एसी व स्लीपर क्लास के आरक्षित टिकट बुक हो रहे हैं। समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड करता है। -प्रवीण सिंह, स्टेशन अधीक्षक