फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   hospital visit

तीन सदस्यीय टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
hospital visit
जगदीशपुर (अमेठी)। कायाकल्प योजना के अंतर्गत चयनित सीएचसी का गुरुवार को तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को सुधारने का निर्देश देकर टीम वापस गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर फस्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) की श्रेणी में पहले से चिन्हित है।
विज्ञापन

बाद में इसका चयन कायाकल्प योजना के अंतर्गत कर दिया गया। योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत जांचने के लिए बृहस्पतिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. परवेज के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

टीम सदस्य सबसे पहले ओपीडी कक्ष पहुंचे जहां चिकित्सक डॉ. महेंद्र तिवारी व डॉ. संजय से मरीजों को दी जाने वाली दवाओं व अन्य सुविधाओं की बिंदुवार जानकारी ली। यहां से निकल टीम पैथालॉजी कक्ष में पहुंची और लैब टेक्नीशियन अरुण कुमार यादव से जांच संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि वितरण कक्ष में मौजूद अजय तिवारी से दवा वितरण तथा इमरजेंसी कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉ. मनू विशेन, ओटी में मौजूद डॉ. आरएल यादव, ब्लड स्टोरेज में मौजूद एलटी आशीष पांडे से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जांच टीम ने प्रश्नोत्तर कक्ष में मौजूद ममता उपाध्याय से जच्चा-बच्चा की सुरक्षा, प्रसूताओं को दी जाने वाली सुविधा के बारे में पूछने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया।

टीम प्रभारी डॉ. परवेज ने बताया कि निरीक्षण में कुछ खामियां मिली हैं जिन्हें सुधारने की आवश्यकता है। खामियों पर संबंधित को सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। टीम में डॉ. परवेज के अलावा लखनऊ के डीपीएम सतीश और सुल्तानपुर के डीपीएम संतोष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed