फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hospital found operating without license, case registered

Amethi News: बिना लाइसेंस संचालित मिला अस्पताल, केस दर्ज

Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hospital found operating without license, case registered
अमेठी सिटी। लाइसेंस के बगैर संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए इन दिनों स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चला रहा है। सोमवार को औचक निरीक्षण में एसीएमओ की टीम को भादर ब्लाॅक के दुर्गापुर बाजार में बिना लाइसेंस अस्पताल संचालित होता मिला। एसीएमओ ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए अस्पताल बंद करने का निर्देश संचालक को दिया। संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

्र

एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद, डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय व वरिष्ठ सहायक शेष पांडेय ने भादर सीएचसी क्षेत्र में संचालित पॉली क्लीनिक में छापा मारा। इस दौरान अस्पताल का लाइसेंस अप्रैल 2024 में समाप्त होने व कई बार नोटिस देने के बाद भी लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने का मामला संज्ञान में आया। अस्पताल में मरीज भी भर्ती मिले।
विज्ञापन



संचालक को अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसीएमओ ने पीपरपुर थाने में अस्पताल संचालक अजय कुमार मिश्र के खिलाफ इंडियन मेडिकल एक्ट के तहत तहरीर दी। एसएचओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि मामले में एसीएमओ की तहरीर पर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed