{"_id":"68af5c3aff9298c5210be18c","slug":"homeopathic-hospital-will-be-built-in-tengha-village-amethi-news-c-96-1-ame1008-147282-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ठेंगहा गांव में बनेगा होम्योपैथिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ठेंगहा गांव में बनेगा होम्योपैथिक अस्पताल
Thu, 28 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर ठेंगहा में किराए के कमरे में संचालित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल को जल्द निजी भवन मिलने की उम्मीद है। भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।
संग्रामपुर के ठेंगहा स्थित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल किराए के कमरे में संचालित है। इस अस्पताल पर करीब 25 हजार लोग इलाज के लिए निर्भर हैं। संसाधनों के अभाव में चिकित्सकों व कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अस्पताल आने वाले मरीजों को भी असुविधाएं झेलनी पड़ती हैं। विभागीय अफसरों की ओर से भवन निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से भूमि की मांग की गई थी।
प्रशासन ने संबंधित अमेठी तहसील प्रशासन की ओर से ठेंगहा में भूमि उपलब्ध करा दी है। जिला होम्यो चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपमा ने बताया कि राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए भूमि मिल गई है। बजट के लिए आयुष विभाग को पत्र भेजा रहा है। बजट मिलने के बाद भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।