{"_id":"69e6778a3eb766f358045d36","slug":"home-guard-recruitment-exam-will-be-held-at-eight-centers-amethi-news-c-96-1-ame1008-163868-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आठ केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आठ केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
Tue, 21 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की कवायद तेज हो गई है। 25 से 27 अप्रैल तक आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। छह पालियों में 15,840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों की व्यवस्था की गई है।
सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।