फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   holika will be burn at 1739 places in amethi

जिले में 1,739 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Sun, 21 Mar 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
holika will be burn at 1739 places in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। रंगों के पर्व होली पर जिले में गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए पुलिस विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। होलिका दहन व जुलूस स्थल चिह्नित करने के बाद एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर एक्स्ट्रा फोर्स तैनात की है। पर्व के दिन पुलिस पूरे जिले में लगातार भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

जिले में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के पर्व होली का आयोजन हो सके इसके लिए एसपी दिनेश सिंह ने शनिवार को थाना प्रभारियों के साथ बैठकर निर्देश दिया था।
विज्ञापन

बैठक में सामने आए आंकड़ों के अनुसार गौरीगंज में 115, मुंशीगंज में 82, जामो में 102, अमेठी में 140, पीपरपुर में 72, रामगंज में 52, संग्रामपुर में 125, मुसाफिरखाना में 193, जगदीशपुर में 137, बाजार शुकुल में 159, कमरौली में 65, मोहनगंज में 145, शिवरतनगंज में 187, फुरसतगंज में 81 व जायस में 84 समेत जिले में 1,739 स्थानों पर होलिका दहन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निरीक्षण कर एक्स्ट्रा फोर्स तैनात करने के साथ उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई है।
एसपी ने पर्व पर निकलने वाले सात जुलूस मार्गों से अतिक्रमण हटाते हुए संवेदनशील स्थान चिन्हित करने तथा संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर कोविड संक्रमण से बचाव के बीच पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को कहा है। एसपी ने पर्व पर गड़बड़ी व माहौल खराब होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed