फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Himgiri reached late by 21 hours, passengers worried

Amethi News: 21 घंटे की देरी से पहुंची हिमगिरी, परेशान हुए यात्री

Sun, 12 May 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Himgiri reached late by 21 hours, passengers worried
अमेठी सिटी। गर्मी में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को किसान आंदोलन का असर ट्रेनों पर दिखा। शुक्रवार को पहुंचने वाली ट्रेन शनिवार को आई। 21 घंटे की देरी से संचालित ट्रेन की प्रतीक्षा में यात्रियों को रात प्लेटफार्म पर ही गुजारनी पड़ी। शनिवार को निहालगढ़ स्टेशन पर 21 घंटे विलंब से हिमगिरि एक्सप्रेस पहुंची। जहां बेगमपुरा एक्सप्रेस भी 15 घंटे लेट रही।
विज्ञापन


अगर आप जम्मूतवी से वाया पंजाब प्रांत आने वाली ट्रेन से यात्रा करने का टिकट बुक करवा चुके हैं तो स्टेशन पर सामान समेत पहुंचने से पहले इंटरनेट या रेलवे स्टेशन से संपर्क कर ट्रेन की स्थिति का पता कर लें। अन्यथा आपको गर्मी में कितनी देर प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़े यह तय नहीं है। पंजाब प्रांत में किसान आंदोलन से जिले से गुजरने वाले दो रेल ट्रैक की चार ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जम्मूतवी से रवाना होकर शुक्रवार की शाम 4:46 बजे निहालगढ़ स्टेशन पहुंचने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस शनिवार को 21 घंटे देरी से 12:35 बजे पहुंची। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल भी छह घंटे देरी से संचालित हुई। दोपहर के 12:51 के बजाय शाम 5:32 बजे गौरीगंज स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से कोलकाता की यात्रा करने पहुंचे राम विश्वास, पंकज कुमार, राम शिरोमणि व शशिकला ने बताया कि समय से स्टेशन पहुंचे। पता चल रहा है कि छह घंटा ट्रेन लेट है। प्लेटफार्म पर ही गर्मी में इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त योगनगरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटा, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस दो घंटा, पदमावत एक्सप्रेस एक घंटा, मालदा टाउन, नीलाचल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस व अर्चना एक्सप्रेस भी एक घंटा विलंब से अमेठी पहुंच रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed