{"_id":"5fca68e98ebc3ecf8f37bee0","slug":"higher-educational-institutions-to-be-set-up-in-tirakmafi-amethi-news-lko5532052174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीरकमाफी में स्थापित होंगे उच्च शिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीरकमाफी में स्थापित होंगे उच्च शिक्षण संस्थान
विज्ञापन
अमेठी। टीकरमाफी स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय की सेटेलाइट शाखा के पास मेडिकल कॉलेज, वेटिनरी कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण होगा। शासन से जारी निर्देश के बाद शुक्रवार को संयुक्त टीम ने राजस्व कर्मियों के साथ सेटेलाइट शाखा के आस-पास की भूमि का निरीक्षण किया।
अमेठी तहसील के टीकरमाफी गांव को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। शासन ने टीकरमाफी स्थित परमहंस आश्रम के पास संचालित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ की सेटेलाइट शाखा के पास तीन और उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है।
शासन ने जिला प्रशासन को सेटेलाइट शाखा के आस-पास ग्राम समाज या किसानों की (शासकीय दर पर) न्यूनतम 100 एकड़ भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि पर्याप्त भूमि मिलने के बाद यहां बीबीएयू मेडिकल कॉलेज, वेटनरी कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना करेगा।
विज्ञापन
शासन का निर्देश मिलने के बाद शुक्रवार को बीबीएयू से आए काउंसिल राजन मिश्र, संपदा अधिकारी वीके त्रिपाठी, तकनीकी विभाग के प्रोफेसर बीबी मलिक, सेटेलाइट शाखा के इंचार्ज डॉ. सुशील पांडेय ने सेेटेेलाइट शाखा के आस-पास की भूमि का निरीक्षण किया।
इस दौरान तहसीलदार दिग्विजय सिंह व लेखपाल माता प्रसाद शुक्ल मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि 100 एकड़ भूमि (ग्राम समाज या किसान से क्रय की गई) मिलने पर इन कॉलेजों की स्थापना की जाएगी।