फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   High-voltage electronic devices blew into many homes

हवाई करंट से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख

Tue, 22 Sep 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
High-voltage electronic devices blew into many homes
अमेठी। आबादी के बीच से खींची गई 33 हजार वोल्ट लाइन से सोमवार को मौसम खराब होने के बाद उत्पन्न करंट से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाई वोल्टेज लाइन के नीचे से ग्रामीणों को आपूर्ति के लिए खींची गई केबल लाइन से करंट टकराने से दो खंभों पर करीब एक से दो फीट गोलाई वाले आग के गोले कई फीट दूर गिरकर फटने लगे। इस बीच कई ग्रामीणों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।
विज्ञापन

अमेठी तहसील के गुंगवाछ गांव में संचालित 220 केवी विद्युत केंद्र से अमेठी व बड़गांव उपकेंद्र के लिए 33 हजार वोल्ट की लाइन गांव की आबादी से खींची गई है। सोमवार दोपहर अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस बीच एलटी लाइन की आपूर्ति बंद हो गई थी लेकिन 33 हजार वोल्ट की लाइन चल रही थी। इसी बीच बादल गरजने से 33 हजार की लाइन से उठे करंट की वजह से एलटी लाइन के दो खंभों पर एक से दो फीट गोलाई के आकार में उठे आग के गोले कई फीट दूर गिरकर फटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक करीब पांच से छह गोले उठे और फटने लगे तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बारिश के चलते किसी भी ग्रामीण के खंभे के पास न होने से कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। सुजीत कुमार दुबे का मोबाइल व चार्जर फटकर दूर जा गिरा और बिस्तर पर बिछे चद्दर में आग लग गई।

इसके साथ इनका चार एलईडी बल्ब, एक पंखा व एक बोर्ड भी जल गया। रवींद्र दुबे का एक विद्युत बोर्ड तथा दो बल्ब दग गये। राकेश तिवारी का दो पंखे, नंदन दुबे का चार पंखे व कई बल्ब तो अनिल कुमार का इनवर्टर जल गया। सोमवार को हुई इस घटना के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम अरुण कुमार से मामले का संज्ञान लेते हुए आबादी के बीच से खींची गई हाईटेंशन लाइन को हटवाने तथा उसे सीवान के बीच से ले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed