फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Herbal and Amla products attracted attention

Amethi News: हर्बल व आंवला उत्पादों ने खींचा ध्यान

Thu, 16 Oct 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 16 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Herbal and Amla products attracted attention
 जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में आयोजित स्वदेशी मेले में लगे स्टाॅल को देखती छात्राएं। स्त्रोत
अमेठी सिटी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में चल रहे स्वदेशी मेला के सातवें दिन बुधवार को स्थानीय उत्पादों की विविधता और हस्तकला की झलक ने लोगों का मन मोह लिया। हर्बल उत्पाद, हैंडीक्राॅफ्ट, आंवला से बने सामान, मिट्टी के बर्तन और अन्य स्वदेशी वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन




आईसीडीएस विभाग ने अपने स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक पहुंच और महिला सशक्तीकरण में विभाग की भूमिका पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सार्थक प्रयास हैं।
विज्ञापन



सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने मिशन नारी शक्ति और महिला उद्यमिता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। प्रस्तुति के माध्यम से महिला स्वावलंबन, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संदेश दिया गया। उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मेला का भ्रमण करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed