{"_id":"5e8754618ebc3e72b32cf8b8","slug":"helping-people-amethi-news-lko5163456133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद को सड़क पर निकले मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद को सड़क पर निकले मददगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद को हर वर्ग खुलकर सामने आ रहा है। शुक्रवार को जरूरतमंदों को राहत किट व लंच पैकेट के साथ बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। इस दौरान लोगों से घर में रहकर लॉकडाउन नियम का पालन करने की अपील के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया जा रहा है।
लॉकडाउन अवधि में दिहाड़ी मजदूर के साथ ही गैर प्रांत से आकर यहां रहने वालों की मदद के लिए हर वर्ग के लोग सामने आ रहे हैं। जरूरतमंदों को परेशानी नहीं हो इसके लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जहां लोगों के घर-घर जाकर राहत किट व लंच पैकेट वितरित कर रहे हैं वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से भेजी गई राहत किट को भाजपाई वितरित करने में जुटे हैं।
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह भी विधानसभा के गांवों को सैनिटाइज करवाने के साथ ही असहाय लोगों को लंच पैकेट मुहैया करा रहे हैं। शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, नितिन श्रीवास्तव, सभासद सुनील द्विवेदी, सतीश श्रीवास्तव, ओपी सिंह व अनुभव मिश्र ने भी जरूरतमंदों को लंच पैकेट वितरित किया। इस दौरान मदद में उतरे लोगों ने सभी से लॉकडाउन अवधि में घर में रहने की अपील करते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से सामुदायिक रसोई के माध्यम से अस्थाई रैन बेसरा में निवास कर रहे लोगों के साथ ही क्षेत्र में रह रहे जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट वितरित किया जा रहा है। जिले में संचालित डायल 112 के 42 पीआरवी वाहन द्वारा लोगों की मांग पर गांव-गांव पहुंचकर राहत सामग्री किट मुहैया कराई जा रही है।
प्रधान प्रतिनिधि ने बांटी राहत सामग्री
अमेठी। अमेठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत महमूदपुर के प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र यादव उर्फ वीरू अपनी ओर से ग्राम पंचायत के जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। वीरू ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत के बालीपुर, मैनापुर और गोपालपुर में बेसहारा परिवारों के घर जाकर राहत किट वितरित किया। बताया कि किट में आटा, चावल, दाल, सब्जी मसाला व तेल रखा गया है। कहा कि उनकी ओर से ग्राम पंचायत के सभी पुरवों में राहत किट का वितरण किया जाएगा। प्रधान प्रतिनिधि ने इस दौरान ग्रामीणों से अपने घरों में ही रहने की अपील भी की।
सीआरपीएफ ने जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
भादर। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी ने भी जिले के साथ ही पड़ोसी जिला सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना महामारी में राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने का निर्णय लिया है। ग्रुप केंद्र के डीआईजी दलजीत सिंह लक्खा द्वारा ग्रुप केंद्र के आसपास स्थित गांवों में महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा किट एवं भोजन सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। डीआईजी ने दो पड़ोसी जिले में भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
डीआईजी ने आम जनता की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 7524899979 जारी करते हुए किसी भी नागरिक व परिवार की ओर से मदद के लिए संपर्क स्थापित करने की अपील की है। कहा कि गरीबों एवं मजदूरों को सैनिटाइजर, ग्लब्स, मास्क और भोजन दिया जा रहा है। बताया कि राहत एवं बचाव दल के साथ ही सीआरपीएफ के डॉक्टरों की तैनाती करते हुए आने जाने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।