फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Heavy rain at some places and drizzle at other places

Amethi News: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं पर बूंदाबांदी

Sun, 30 Jun 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain at some places and drizzle at other places
खेत में गिरा खंभा
अमेठी सिटी। मई माह से भीषण गर्मी झेल रहे जिले के लोगाें को शनिवार की सुबह मानसून की पहली बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। गरज, चमक व तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर महज बूंदाबांदी हुई। बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


शनिवार अल सुबह जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा। कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। बाजार शुकुल ब्लॉक क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ रात तीन बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सुबह नौ बजे तक जारी रहा। तेज बारिश से खेतों में लबालब पानी भर गया। खेतों में पानी देख खुश किसान धान रोपाई की तैयारी में जुटे गए। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली। जामो ब्लाक क्षेत्र में सुबह बारिश हुई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम ठंडा हो गया है। इस क्षेत्र में अधिक बरसात नहीं होने से अभी खेती का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

किसान रामकृपाल, रामगुलाम, माता प्रसाद बताते हैं कि इतनी बर्षा से खेती किसानी में फायदा नहीं हैं। कई अन्य स्थानों पर भी सिर्फ बूंदाबांदी हुई। हालांकि पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो घने बादल छाए रहने एवं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही हवाएं पूर्वी/पश्चिमी सामान्य गति से चलने की संभावना है। बारिश होने के बाद मौसम का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खंभा गिरने से 20 घंटे गुल रही बिजली

अमेठी सिटी। बारिश व हवा के बीच पूरे जिले में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। बाजार शुकुल के पूरे शुकुलन पावर हाउस के करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। कंचनगढ़ गांव के पास 11 हजार लाइन का पोल एक खेत में लगा हुआ था। खेत में पानी भर गया तो बिजली के खंभे की सतह कमजोर हो गई। जिससे रात को ही खंभा गिर गया। करीब 20 हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। अवर अभियंता अश्विनी ने बताया कि शनिवार दोपहर तक ज्यादातर गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी गई। वहीं जिला मुख्यालय से खंभा मंगवाकर लगाने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही।
सिंहपुर में शनिवार सुबह पांच बजे से सेमरौता उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। पांच घंटे तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जामो में सुबह चार से दोपहर 12 बजे तक आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। जायस में दिन भर बिजली का आवागमन चलता रहा। मुसाफिरखाना के थौरी पावर हाउस से कई गांवों में करीब 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। अमेठी के सित्थन पावर हाउस के छज्जूपुर में 11 घंटे तक बिजली गायब रहने की शिकायत की गई। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि बारिश के दौरान फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई।



किसानों के लिए बेहद खास है बारिश
जिला कृषि अधिकारी रवि कुमार सिंह बताया कि शनिवार को जिले में हुई बारिश किसानों के लिए बेहद खास है। बारिश के बाद खेती में आ गई है। जिन किसानों के धान की नर्सरी तैयार है वे खेत की सही से जोताई कर धान की रोपाई कर दें। इसके अतिरिक्त सब्जी की सूख रही फसलों को भी बारिश से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed