{"_id":"62bdf9100bf98c7111686827","slug":"heavy-monsoon-rains-kicks-paddy-farmimg-in-district-amethi-news-lko637591345","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसा पानी, शुरू हुई खेती किसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसा पानी, शुरू हुई खेती किसानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मानसूनी बरसात ने किसानों के चेहरे खिलाये हैं। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, खेती किसाने ने भी जोर पकड़ा है। पिछले एक पखवारे से लोग भीषण गर्मी का दंश झेल रहे थे। इसकी वजह से किसानों की धान रोपाई नहीं हो पा रही है। गुरुवार की सुबह से दोपहर तक हुई झमाझम मानसूनी बरसात से बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है।
गुरुवार की सुबह झमाझम मानसूनी बारिश ने दस्तक दी। भोर से ही शुरू हुई बूंदाबांदी आठ बजे तक तेज बारिश में तब्दील हो गई। तेज बारिश होने से खेत कुछ ही घंटों में पानी से लबालब हो गए। बारिश का इंतजार कर रहे किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए। किसान बारिश के पानी को खेतों में सहेजने की जुगत करते दिखे।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक लगातार बारिश होने की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ दुबे के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को 29.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
किसानों के अनुसार गेहूं कटाई करने के बाद से खाली पड़े खेतों में नमी हो जाने से अब उन्हें उसकी जुताई करने में काफी आसानी होगी। इससे धान की रोपाई अच्छे ढंग से हो सकेगी। किसान श्रीप्रकाश तिवारी, राकेश तिवारी, चंद्र प्रकाश पाठक, जगदीश पाठक, मानधारा सिंह आदि का कहना है कि अभी हल्की बारिश हुई है। आगे और अच्छी बारिश के होने से फसलों को अच्छे फायदे की उम्मीद जगी है।
दूसरी ओर, मानसून की पहली बारिश से ही शहर की तमाम सड़कें जलमग्न हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूपीसीडा के सड़कों पर आने जाने वालों को उठानी पड़ी। लखनऊ वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित कमरौली थाना परिसर के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। फरियादियों को जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ता था। पुलिस कर्मियों को भी बाहर आने में पानी से होकर ही आना जाना पड़ा।
आम बीनने गए व्यक्ति पर गिरा पेड़, मौत
थानाक्षेत्र शिवरतनगंज की रिपोर्टिंग चौकी इन्हौना अंतर्गत आजादपुर गांव निवासी सहजराम पुत्र हरीराम (40 वर्ष) अपने परिवार को मजदूरी करके पालन पोषण कर रहा था। गुरुवार की भोर में वह बाग में आम बीनने के लिए गए थे। अचानक एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा और वह उसी पेड़ की चपेट में आ गए। घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई।