फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Heat reduced the speed of roadways buses

Amethi News: गर्मी ने घटाई रोडवेज बसों की रफ्तार

Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Heat reduced the speed of roadways buses
अमेठी बस स्टॉप पर खड़ीं परिवहन निगम की बसें।   -संवाद
अमेठी। भीषण गर्मी ने आम लोगों की दिनचर्या के साथ-साथ परिवहन निगम की आय पर भी गहरा असर डाला है। अमेठी डिपो को हर दिन करीब एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दोपहर के समय बसों में नाम मात्र के यात्री दिखते हैं जिससे कई बसें खाली ही दौड़ रहीं हैं।
विज्ञापन


तापमान बढ़ने के चलते लोगों ने सफर करना कम कर दिया है। इसके चलते अमेठी डिपो की आमदनी पर सीधा असर पड़ा है। यात्रियों की कमी की वजह से डिपो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चंद यात्रियों को लेकर बसें एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी तय कर रही है।
विज्ञापन


एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि गर्मी से पहले सहालग के दौरान आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हुई थी लेकिन बीते सप्ताह से तापमान बढ़ने के बाद लोड फैक्टर लगातार गिरता जा रहा है। प्रतिदिन लगभग एक लाख रुपये का घाटा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक-परिचालक की भारी कमी से पहले से ही जूझ रहा डिपो

अमेठी डिपो के पास वर्तमान में निगम की 55 और अनुबंधित तीन बसें हैं। इनमें 15 नियमित और 65 संविदा चालक तथा 14 नियमित व 57 संविदा परिचालक तैनात हैं। 15 नियमित चालकों में से छह फिलहाल बस चलाने योग्य नहीं हैं जिसके कारण 74 चालक ही संचालन में लगे हैं। 14 नियमित परिचालकों में से तीन ऑफिस कार्य में लगाए गए हैं जिससे सिर्फ 68 परिचालक ही बस संचालन में लगे हैं। डिपो को 54 चालकों और 61 परिचालकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते 30 से अधिक बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे पहले से ही डिपो को प्रतिदिन एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा था, अब गर्मी ने इसे और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed