{"_id":"6a2b0865c348e9d2450dc089","slug":"hearing-adjourned-in-the-case-regarding-the-burning-of-gayatri-prasads-effigy-amethi-news-c-96-1-ame1002-167967-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गायत्री प्रसाद का पुतला फूंकने के मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गायत्री प्रसाद का पुतला फूंकने के मामले में सुनवाई टली
Fri, 12 Jun 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने समेत अन्य आरोपों से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई बाधित रही। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख निर्धारित की है।
अमेठी के तत्कालीन उपनिरीक्षक आनंद भूषण बेलदार ने 25 फरवरी 2014 की घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंका था।
मामले में कडेर गांव निवासी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, भाजपा नेता रश्मि सिंह, काशी प्रसाद, सुधांशु शुक्ला, वेद प्रकाश पांडेय, मानवेंद्र सिंह और सदाशिव पांडेय को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। पिछली सुनवाई में आरोप तय किए जा चुके हैं तथा अभियोजन पक्ष के गवाहों को अगली तारीख पर तलब किया गया है।