फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Health department will be on high alert today

दीपावली के दिन हाई अलर्ट पर रहेगा स्वास्थ्य महकमा

Fri, 13 Nov 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Health department will be on high alert today
अमेठी। दीपावली पर्व पर मरीजों को असुविधा नहीं होने पाए इसके लिए स्वास्थ्य महकमे को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद सीएमओ ने सभी अधीक्षकों को पत्र भेजकर अस्पताल में वार्ड आरक्षित करने के साथ पर्याप्त दवा की व्यवस्था व चिकित्सकों की ड्यूटी सुनिश्चित कराने के साथ ही घायलों के इलाज में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ज्योति पर्व (दीपावली) के दिन किसी भी हादसे का शिकार हुए व्यक्ति को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने फुल प्रूफ रणनीति तैयार की है। डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही सभी अस्पताल अधीक्षक को पत्र भेजकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करते हुए अवकाश (शनिवार व रविवार) के दिन इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में वार्ड आरक्षित करने, पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने व उनकी उपस्थित सुनिश्चित कराने के लिए स्वयं अस्पताल में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने पर्व पर मरीजों को कोई परेशानी होने तथा लापरवाही उजागर होने पर अधीक्षक के साथ ही अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतवानी दी है। संयुक्त जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसएन राय ने सीएमओ का पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में एक वार्ड आरक्षित करने के साथ पर्याप्त संख्या मेें दवा की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में शनिवार को डॉ. लईक सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक व रविवार को सुबह आठ बजे सोमवार सुबह आठ बजे डॉ. नीरज वर्मा अस्पताल में स्टॉफ के साथ मौजूद रहेंगे।
डॉ. पीतांबर कनौजिया को नामित करते हुए अन्य चिकित्सकों को ऑन काल की सुविधा पर रखा गया है। चिकित्सक ने लोगों से पटाखे छोड़ते समय सावधानी बरतने के साथ ही कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर सीधे अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
कोविड संक्रमण काल में दीपावली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासन की ओर से जिले को चार जोन व 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। डीएम अरुण कुमार ने सभी एसडीएम को जोन प्रभारी नामित किया है।

तहसीलदार व नायब तहसीलदार को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के साथ ही हल्का लेखपालों को अपने क्षेत्र में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी दिनेश सिंह ने सभी सीओ को पुलिस जोन प्रभारी नामित करते हुए एसडीएम के साथ तो थाना प्रभारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि थानावार पीएसी व सिविल पुलिस बल पर्याप्त संख्या में आवंटित किया गया है। थानावार पुलिस फोर्स रिजर्व में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed