{"_id":"68f5344799029c4516066068","slug":"health-department-alert-on-diwali-amethi-news-c-96-1-ame1002-150676-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Mon, 20 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। दीपावली पर्व पर किसी भी आपदा या अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। पटाखों से झुलसने, सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज, ट्राॅमा सेंटर, जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखा गया है।
24 घंटे इमरजेंसी सेवाओं के संचालन के लिए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की शिफ्टवार ड्यूटी तय की गई है ताकि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। सभी अस्पतालों में बर्न वार्ड के साथ अन्य वार्ड भी आरक्षित रखे गए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड का बर्न वार्ड और गंभीर मरीजों के लिए 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड तैयार किया गया है। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी। साथ ही 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को पूर्ण सक्रिय मोड में रखा गया है।
अस्पतालों में बर्न क्रीम, बेटाडीन, दर्द निवारक इंजेक्शन, टैटनस शॉट, सलाइन, ऑक्सीजन सिलेंडर, एंटीबायोटिक इंजेक्शन और ड्रेसिंग सामग्री का पर्याप्त भंडारण किया गया है। सीएमओ डाॅ. अंशुमाल सिंह ने बताया कि सभी चिकित्सक ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में डॉक्टर को 10 मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचना अनिवार्य होगा। इमरजेंसी वार्ड में हमेशा दो चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है ताकि इलाज में किसी तरह की बाधा न आए। दीपावली पर्व के दिन जिला अस्पताल में 12 बजे तक ओपीडी सेवाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
रोग विशेषज्ञ रहेंगे तैनात
दीपावली के दौरान जिला अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रोग विशेषज्ञों की विशेष तैनाती की गई है। सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और आपात चिकित्सा अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। सभी चिकित्सक आपात व्यवस्था में सक्रिय रहकर तत्काल उपचार सुनिश्चित करेंगे।