फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Headmaster and teacher absent, salary prohibited

प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र नदारद, वेतन पर रोक

Thu, 06 Feb 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Headmaster and teacher absent, salary prohibited
अमेठी। बीएसए ने बृहस्पतिवार को संग्रामपुर ब्लॉक के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल में प्रधानाध्यापक व दूसरे स्कूल में शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला। नामांकित छात्र संख्या के अनुसार स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली। स्कूल में अव्यवस्था से नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र के वेतन/मानदेय पर रोक लगाते हुए स्कूलों में व्यवस्था सुधार का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था के साथ ही शिक्षकों की मनमानी रोकने व योजनाओं की हकीकत परखने के लिए बीएसए विनोद कुमार मिश्र व जिला समन्वयक एमडीएम अरुण त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को संग्रामपुर विकासखंड के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक स्कूल सहजीपुर में शिक्षामित्र रामेंद्र त्रिपाठी व प्राथमिक स्कूल मल्लूपुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक मधुकर त्रिपाठी बिना अवकाश के अनुपस्थित मिले तो स्कूलों में नामांकित छात्र संख्या के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली। इतना ही नहीं प्राथमिक स्कूल धौरहरा में एमडीएम गैस चूल्हे के बजाए लकड़ी के चूल्हे पर बनता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों का शैक्षिक स्तर भी संतोषजनक नहीं मिला। स्कूल में फैली अव्यवस्था व शिक्षकों की मनमानी से नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र का वेतन रोकते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। बीएसए ने स्कूल में व्यवस्था में सुधार नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed