{"_id":"6743c18fc62e666f9d026d79","slug":"harsh-lali-yashveer-jigmit-won-the-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-130089-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दौड़ में हर्ष, लाली, यशवीर, जिगमित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दौड़ में हर्ष, लाली, यशवीर, जिगमित ने मारी बाजी
Mon, 25 Nov 2024 05:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के रामगंज कौहार स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी।
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज के रामगंज कौहार स्थित सैनिक स्कूल में रविवार को इंटर-हाउस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सभी सदनों के कैडेटों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए पुरस्कार जीते।
दौड़ प्रतिस्पर्धा में नौशेरा हाउस समग्र विजेता के रूप में उभरा और कोहिमा हाउस उपविजेता बना। सीनियर ग्रुप बालक वर्ग में हर्ष कुमार मिश्रा ने स्वर्ण पदक तो ऋषभ मिश्रा ने रजक व अंतिम कुमार ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए लाली ने स्वर्ण पदक, भाग्यश्री ने रजत व प्रतीक्षा ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर ग्रुप बालक वर्ग में यशवीर को स्वर्ण, युवराज को रजत व आयुष सिंह को कांस्य पदक मिला।
बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिगमित लांबो ने स्वर्ण, गरिमा ने रजत व श्रेयसी ने कांस्य पुरस्कार पर कब्जा किया। प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल गीता महादिक ने कैडेटों के समर्पण के साथ-साथ खेल कौशल पर गर्व व्यक्त किया। कहा कि कैडेटों के समग्र विकास के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के शिक्षक सहित सभी कैडेट मौजूद रहे।