{"_id":"68a62e8db6a09d83c60cd5b2","slug":"harkhumao-amrit-sarovar-wall-collapsed-in-the-rain-amethi-news-c-96-1-ame1022-146837-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश में ढही हरखूमऊ अमृत सरोवर की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश में ढही हरखूमऊ अमृत सरोवर की दीवार
Thu, 21 Aug 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल के हरखूमऊ गांव के अमृत सरोवर की ढही दीवार।
बाजार शुकुल (अमेठी)। हरखूमऊ ग्राम पंचायत में 27 लाख रुपये की लागत से बने अमृत सरोवर की दीवार बारिश में ढह गई। वहीं, साइड में लगी इंटरलॉकिंग धंसने से गड्ढा हो गया है।
अमृत सरोवर के निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल बारिश में खुल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल और लापरवाही से ऐसा हुआ। ग्रामीण अमर बहादुर पाल, रामबहादुर, श्रवण, रामगोपाल ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ अंजली सरोज ने बताया कि जानकारी मिली है, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।