फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Haritalika Teej is celebrated with fervour, markets are buzzing

Amethi News: हरितालिका तीज का उल्लास, बाजार गुलजार

Mon, 25 Aug 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Haritalika Teej is celebrated with fervour, markets are buzzing
बाजार में पूजा के लिए थाली खरीदती महिलाएं। संवाद
अमेठी सिटी। हरितालिका तीज का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। पर्व से पहले रविवार को अमेठी का बाजार गुलजार रहा। महिलाओं ने पूजा और शृंगार सामग्री की खरीदारी कर तैयारियां पूरी कर लीं।
विज्ञापन



पूजा सामग्री बेचने वाले कारोबारियों का कहना है कि इस बार दाम में मामूली इजाफा हुआ है, फिर भी खरीदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बाजार में शिव-पार्वती की मूर्तियां, दीपक, घी, अगरबत्ती, नारियल, धतूरा, कलश, चंदन, लाल कपड़ा, सिंदूर, बिंदी, महावर, रोली और हल्दी समेत अन्य सामग्री की अच्छी बिक्री हुई। महिलाओं ने तीज पर विशेष शृंगार के लिए चूड़ियों, कपड़ों और शृंगार सामग्री की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन



दुकानदारों ने बताया कि रविवार दोपहर से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। उनका कहना है कि पर्व के कारण बिक्री संतोषजनक है। स्थानीय दुकानदार बब्लू पांडेय ने बताया कि हर कोई समय रहते सामग्री जुटा लेना चाहता है। इसलिए ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि इस बार व्यापार पहले की तुलना में बेहतर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
पूजन सामग्री रेट (गौरीगंज बाजार के अनुसार)
शिव-पार्वती मूर्ति 50 से 300 रुपये
घी 600 रुपये लीटर
दीपक 40 रुपये दर्जन
अगरबत्ती 30 से 80 रुपये पैकेट
पान पांच रुपये पत्ता
नारियल 40 से 60 रुपये
चंदन 50 रुपये पैकेट
धतूरा 20 रुपये थैली
कलश 100 रुपये
लाल कपड़ा 70 रुपये मीटर
बिंदी 20 से 50 रुपये पैकेट
सिंदूर 10 से 30 रुपये पुड़िया
महावर 25 रुपये पुड़िया
हल्दी 100 रुपये किलो
रोली 20 रुपये पुड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed