फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Harassment of industrialists in the name of GST

Amethi News: जीएसटी के नाम पर उद्योगपतियों का उत्पीड़न

Wed, 14 Dec 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Harassment of industrialists in the name of GST
ॎ8 : गौरीगंज : प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेसियों का हुजूम। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को संसदीय क्षेत्र में भ्रमणशील रही। यात्रा के पहले पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। जीएसटी के नाम पर उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने की बात कहते हुए पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश को जनविरोधी करार दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने शहर से लेकर जायस तक पदयात्रा कर अपनी पार्टी की नीति व उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मजबूती देने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 11 दिसंबर को प्रयागराज से निकली प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम गौरीगंज पहुंची थी। शहर स्थित केंद्रीय कार्यालय में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को यात्रा का शुभारंभ समारोहपूर्वक हुआ। यात्रा से पहले कार्यालय में मीडिया से मुखातिब प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। अजय राय ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताया। कहा कि एक सप्ताह से व्यापारियों का शोषण करने में जुटी सरकार ने निकाय चुनाव को देखते हुए मौखिक तौर पर छापा मारना बंद करा दिया है।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि सरकार के पास जब अपनी नाकाम योजनाओं का प्रचार करने का पैसा समाप्त होता है तब छापा मार कर व्यापारियों व उद्योगपतियों को प्रताड़ित किया जाता है। मीडिया से वार्ता के बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद कांग्रेस के लोगों ने यात्रा प्रारंभ की।
बैंड बाजे के स्वागत के बीच पहले शहर का भ्रमण किया इसके बाद सभी पैदल तिलोई विधानसभा क्षेत्र के जायस कस्बे पहुंचे। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। जायस कस्बे में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी मजार के पास अजय राय ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। जायस में पदयात्रा को विराम देते हुए बस से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल पदाधिकारी गौरीगंज, मुंशीगंज व धम्मौर होते हुए सुल्तानपुर निकल गए।

प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, आशीष शुक्ल, अनिल सिंह, फरहान वारसी, मतीन अहमद, शकील अहमद, नर सिंह दीपक, शुभम सिंह, फतेह बहादुर, नरसिंह बहादुर सिंह व अनवीश मिश्र समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed