{"_id":"64bad29145d4f3029c05e884","slug":"guruji-detained-for-molesting-girl-students-suspended-amethi-news-c-96-1-ame1002-2212-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज, निलंबित कर हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज, निलंबित कर हिरासत में लिया गया
Sat, 22 Jul 2023 11:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:34 AM IST
सार
अमेठी में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह पहला मामला नहीं है जब प्रधानाध्यापक पर इस तरह के आरोप लगे हैं। उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। एक स्कूल में पढ़ाई दौरान शिक्षक के छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने जानकारी परिजनों को दी। शुक्रवार को अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने जांच कर शिक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शिक्षक को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन
तिलोई तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय में शुक्रवार की सुबह हंगामा मच गया। स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि कार्यरत प्रधानाध्यापक रामकृष्ण छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। इसकी जानकारी जैसे ही प्रशासनिक अमले को लगी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: जल्द भाजपा का दामन थामेंगे सपा-बसपा के कई नेता, दोनों विपक्षी दलों में सेंधमारी शुरू
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नोटबंदी में खरीदी पूरे गांव की जमीन, आयकर विभाग ने की जब्त; रियल एस्टेट कंपनी पिनटेल और अमरावती ग्रुप...
जानकारी के बाद बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस रीता सिंह, एसडीएम दिग्विजय सिंह, एसएचओ मोहनगंज धीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। अफसरों ने आक्रोशित अभिभावकों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। इसी बीच ब्लॉक प्रमुख के पति कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना समेत कई शिक्षक नेता भी विद्यालय पहुंच गए। मामले में सभी ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की बात कही।
छात्राओं ने सुनाई व्यथा
डीआईओएस रीता सिंह ने बंद कमरे में पीड़ित पांच छात्राओं के बयान दर्ज किए। छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर पढ़ाई के दौरान अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ करने की बात कही। छात्राओं का कहना था कि शिक्षक की मनमानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर विभागीय जांच के लिए बीईओ की संयुक्त टीम गठित कर दी।
पॉक्सो व छेड़छाड़ में केस दर्ज
एसओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि अभिभावक की तहरीर पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ पाक्सो एक्ट व छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शिक्षक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
पहले भी लग चुके हैं आरोप
प्रधानाध्यापक रामकृष्ण पर यह पहला मामला नहीं है। सात वर्ष पूर्व भी इसी विद्यालय में तैनाती के दौरान छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि कोई केस नहीं दर्ज कराया गया था। जानकारी के बाद विभाग ने निलंबित कर दिया था। बाद में बहाल होने पर पुन: स्कूल में शिक्षण कार्य करने लगे।
शिक्षण कार्य के लिए संबद्ध किए गए अस्थाई शिक्षक
बीएसए संजय तिवारी का कहना है कि जूनियर स्कूल में शैक्षिक सत्र में 223 छात्राएं पंजीकृत है। रामकृष्ण पर गंभीर आरोप लगाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं हो इसके लिए एक महिला शिक्षक व अनुदेशक को अस्थाई तौर पर संबद्ध किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच बीईओ से कराई जा रही है।
केस दर्ज, हो रही जांच
एसएचओ मोहनगंज धीरेंद्र यादव का कहना है कि स्कूल में कार्यरत प्रधानाध्यापक रामकृष्ण पर लगे आरोपों पर अभिभावक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।