फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Guruji could not enroll even 20 students in 25 schools

Amethi News: 25 स्कूलों में 20 छात्रों का भी नामांकन नहीं करा सके गुरुजी

Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Guruji could not enroll even 20 students in 25 schools
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूल में विद्यार्थियों का प्रवेश कराने के लिए अभियान संचालित हो रहा है। 25 स्कूलों में 36 दिन में 20 बच्चों का भी प्रवेश नहीं हो पाया। मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित प्रधानाध्यापकों का वेतन बाधित कर नोटिस जारी कर नामांकन करते हुए जवाब देने को कहा है।सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान संचालित हो रहा है। अभियान में अब तक कक्षा एक में 7,054, कक्षा दो में 299, कक्षा तीन में 220, कक्षा चार में 146, कक्षा पांच में 142, कक्षा छह में 4,398, कक्षा सात में 107 तथा कक्षा आठ में 47 बच्चों का नवीन प्रवेश हुआ है।
विज्ञापन

लगातार अभियान के बावजूद प्रवेश जिले में गति नहीं पकड़ पा रहा है। इस गौरीगंज ब्लॉक के 18 स्कूल, भेटुआ ब्लॉक पांच तथा बाजार शुकुल के दो प्राथमिक स्कूल ऐसे है जहां 36 दिन में नामांकन 20 से कम है। 20 से कम नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को वेतन बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। ग्रीष्म अवकाश से पूर्व गांव के घर-घर का सर्वे कर आउट ऑफ स्कूल व छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन सुसंगत कक्षाओं में कराते हुए जवाब देने को कहा गया है। लक्ष्य के अनुसार नामांकन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शतप्रतिशत बच्चों का होगा प्रवेश
शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्कूल चलो अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान की नियमित समीक्षा कर शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने की कोशिश चल रही है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता सिंह-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed