फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Green Olympiad exam to be held for students up to Class 12.

Amethi News: 12 तक के विद्यार्थियों की होगी ग्रीन ओलंपियाड परीक्षा

Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Green Olympiad exam to be held for students up to Class 12.
अमेठी सिटी। जिले के कक्षा चार से 12 तक के करीब 1.33 लाख छात्र-छात्राएं इस वर्ष ग्रीन ओलंपियाड-2026 में शामिल होंगे। परिषदीय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और सतत विकास के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित करना है।
विज्ञापन



जिले में 1570 परिषदीय एवं केजीबीवी तथा 280 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें कक्षा चार से 12 तक दो लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से करीब 1.33 लाख विद्यार्थियों को ग्रीन ओलंपियाड से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। परीक्षा विद्यालय स्तर पर होगी, जिससे अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन



ग्रीन ओलंपियाड में पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता, जलवायु विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, सतत विकास लक्ष्य, ग्रीन स्किल्स, पर्यावरणीय कानून, व्यवहार परिवर्तन और मूल्य शिक्षा से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इससे विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के साथ पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान की समझ भी विकसित होगी। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी परिषदीय, केजीबीवी और माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकरण की तैयारी कराई जा रही है। ग्रीन ओलंपियाड बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed