फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   govt vehicle from women police station collided with bike In Amethi young man died two people injured

Amethi News: महिला थाने के सरकारी वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत... दो लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 08 Dec 2025 01:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 01:31 PM IST
सार

अमेठी में महिला थाने के सरकारी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायबरेली एम्स के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
govt vehicle from women police station collided with bike In Amethi young man died two people injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में टांडा-बांदा हाईवे पर सोमवार की सुबह बाबूगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास महिला थाने के सरकारी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला थाने का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान जायस थाना क्षेत्र के पूरे उद्वत, सराय महेश निवासी अखिलेश कुमार वर्मा (20) के रूप में हुई है। जबकि, शत्रोहन (20) और पप्पू (45) घायल हुए। घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पिता दीनदयाल ने बताया बेटा अखिलेश, पूरे ताहौवर गांव निवासी पप्पू और पूरे कालिका मौजा सराय महेश गांव निवासी शत्रोहन के साथ गौरीगंज जा रहा था। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सामने से आ रहे महिला थाने के सरकारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। लेकिन, ट्रिपलिंग होने से हादसे के बाद बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त सरकारी वाहन और बाइक को कब्जे में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed