{"_id":"65e0da2257ba5e76570db986","slug":"government-employees-will-give-certificate-of-not-taking-dowry-in-marriage-amethi-news-c-13-1-lko1039-634097-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शादी में दहेज न लेने का प्रमाण पत्र देंगे सरकारी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शादी में दहेज न लेने का प्रमाण पत्र देंगे सरकारी कर्मचारी
Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सरकारी कर्मचारियों को भले ही शादी में बिन मांगे दहेज मिल जाता हो, लेकिन अब कर्मचारी को यह प्रमाण पत्र देना होगा कि उन्होंने शादी में कोई दहेज नहीं लिया है। शासन से भेजे गए पत्र को सभी सरकारी कार्यालयों को भेज दिया गया है।दहेज प्रतिषेध अधिनियम 2004 का हवाला देते हुए सरकारी कर्मचारियों को समय पर प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कहा गया है। महिला कल्याण निदेशालय की निदेशक संदीप कौर ने सभी विभागाध्यक्षों को संबोधित पत्र लिखा है।
शासन से 16 फरवरी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि प्रत्येक सरकारी सेवक अपने विवाह के समय यह उल्लेख करते हुए अपने नियुक्त अधिकारी को स्व हस्ताक्षरित घोषणा पत्र प्रदान करेगा कि उसने अपने विवाह में कोई दहेज नहीं लिया है। इस संबंध में सूचना व प्रमाण पत्र अभी तक प्रतीक्षित है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा।