फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   government colleges failed in board exam

Amethi News: बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए सरकारी कॉलेज

Tue, 25 Apr 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
government colleges failed in board exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरीगंज (अमेठी)। अत्याधुनिक सुविधाएं व संसाधन मुहैया होने के बावजूद जिले के सभी राजकीय कॉलेज बोर्ड परीक्षा परिणाम में फेल हो गए। आलम यह रहा कि राजकीय कॉलेज के एक भी विद्यार्थी टॉप टेन सूची में अपना स्थान नहीं बना पाए।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 36 राजकीय व 25 ऐडड कॉलेजों को सरकार अवस्थापना सुविधा से लैस करने की कोशिश में जुटी है। शिक्षण कार्य को बेहतर बनाया जा सके इसके लिए न सिर्फ योग्य शिक्षकों की तैनाती है बल्कि उन पर वेतन के रूप में भारी भरकम राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग की इन तमाम कोशिश के बावजूद राजकीय कॉलेजों की स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। कॉलेज में शिक्षकों की मनमानी व शिक्षण के अतिरिक्त कार्य के दबाव का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतान पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को घोषित रिजल्ट पर नजर डालें तो राजकीय कॉलेजों के विद्यार्थी पास तो हो गए लेकिन एक भी टॉप-10 की सूची में जगह नहीं बना सके। सचिव की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टापर्स या तो वित्तविहीन कॉलेज के हैं या सहायता प्राप्त कॉलेजों के। सहायता प्राप्त काॅलेजों में शामिल मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज ने इस बार इंटरमीडिएट की मेरिट में स्थान बनाया है। यहां की छात्रा साधना यादव ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह इंटर कालेज कालिकन की शिवानी सरोज ने 95.40 अंक प्राप्त किया है। शिवानी को इंटर की टॉप-10 सूची में चौथा स्थान मिला है। आसलदेव इंटर कॉलेज पीपरपुर की हाईस्कूल की छात्रा काजल ने 95.67 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप-10 सूची में पांचवा स्थान हासिल किया है। राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज तिलोई की छात्रा राजवीर सिंह और अदिति सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा की टॉप-10 सूची में संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया है। दोनों को 94.50 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। इसके अतिरिक्त वित्त विहीन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिले से लेकर प्रदेश तक की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर मिसाल पेश की है।

इंटर में जिले ने लगाई छलांग
शैक्षिक सत्र 2021-22 में जिला 87.52 प्रतिशत रिजल्ट के साथ 45वें तो इंटर में 87.50 प्रतिशत के साथ 30वें स्थान पर था। इस वर्ष हाईस्कूल में 84.63 प्रतिशत के साथ जिला प्रदेश में 69वें स्थान पर खिसक गया। हालांकि इंटर में प्रतिशत गत वर्ष से घटकर 82.88 प्रतिशत होने के बावजूद प्रदेश में छठें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed