फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Government colleges also performed well

Amethi News: सरकारी कॉलेजों का भी शानदार प्रदर्शन

Sat, 26 Apr 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Government colleges also performed well
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस बार अमेठी के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों ने अपने परिणामों से उम्मीद की किरण दिखाई है। जिले के एक राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा ने मेरिट में जगह बनाई, जबकि 25 सहायता प्राप्त विद्यालयों में से तीन के छात्रों ने भी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित 36 राजकीय और 25 सहायता प्राप्त कॉलेजों की शैक्षिक व्यवस्था उतनी बेहतर नहीं है, लेकिन इन कॉलेजों ने साबित किया कि शिक्षकों व छात्रों की मेहनत से सफलता संभव है। श्री रणंजय राजकीय इंटर कॉलेज, एएच इंटर कॉलेज और हनफी इंटर कॉलेज के छात्रों ने मेरिट में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की छवि सुधारने का काम किया है।
विज्ञापन



शिक्षकों का मानना है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों की सफलता का कारण उनका नियमित स्कूल आना और शिक्षकों का समर्पण है। एएच इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजित प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के नियमित विद्यालय आने से उनके शैक्षिक स्तर में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणंजय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील शुक्ल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को लेकर जो मिथक बने हैं, उन्हें खत्म किया जा रहा है। हनफी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद माजिद ने बताया कि बच्चों की नियमित पढ़ाई और मार्गदर्शन से अच्छे परिणाम आ रहे हैं। जीजीआईसी सोनारीकला के प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह ने बताया कि शिक्षक पूरे मनोयोग से शैक्षिक कार्य कर रहे हैं, जिससे बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहतर हुआ है।




इन वित्त विहीन स्कूल के बच्चों ने भी टॉप टेन सूची में बनाया स्थान :
बोर्ड की ओर से जारी जिले की टॉप टेन सूची में वित्त विहीन इंटर कॉलेज में शामिल हनुमान इंटर कॉलेज किटियावां, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज परसावां, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज, मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, रामचंद्र इंटर कॉलेज जमुवारी, डॉ. पीएनएमएस इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर, श्री काली इंटर कॉलेज विशेषरगंज, जंगबहादुर इंटर कॉलेज ककवा, सरयू देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवनगर अमेठी, प्रमोद आलोेक इंटर कॉलेज अमेठी, जेएन मौर्य इंटर कॉलेज मुबारकपुर, संत पथिक इंटर कॉलेज महेशपुर कैथापुर, रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज बाजारशुकुल, संत सांई इंटर कॉलेज शंकरगंज तिलोई व राजा विश्वनाथ इंटर कॉलेज तिलोई के बच्चों ने स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed