फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Government and funded colleges will be equipped with facilities

Amethi News: सुविधाओं से लैस किए जाएंगे राजकीय व वित्तपोषित कॉलेज

Fri, 21 Apr 2023 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Government and funded colleges will be equipped with facilities
शहर का रणंजय इंटर कॉलेज
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 61 इंटर कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने से पहले इनकी मौजूदा स्थिति की जांच होगी। इसके लिए बीईओ व जिला समन्वयकों को नामित किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पूरे जिले में 36 राजकीय व 25 वित्तपोषित इंटर कॉलेजों (वित्तविहीन छोड़कर) को जल्द ही प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं से लैस किया जाएगा। कवायद सफल हो इसके लिए ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में संचालित कॉलेजों में मौके पर मौजूद सुविधाओं की हकीकत खंगाली जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग इस कार्य में बेसिक शिक्षा विभाग का सहयोग लेगा। सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सभी ब्लॉकों के बीईओ व विभाग के जिला समन्वयकों को दी गई है। नामित अफसर से कहा गया है कि वे आवंटित स्कूलों में पहुंचें और मोबाइल में लोड अलंकार ऐप पर गैप एनालिसिस के आधार पर बेसलाइन आकलन, सर्वे एवं जियोटैग की कार्रवाई पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण के दौरान छात्र संख्या, शिक्षण कक्ष, प्रयोगशाला, स्टॉफ रूम, प्राचार्य कक्ष, हाल, साइकिल स्टैंड, प्रार्थना सभा, खेल मैदान, कंप्यूटर लैब के साथ बाउंड्रीवॉल, पेयजल व प्रसाधन समेत अन्य सुविधा की स्थिति व आवश्यकता का विवरण संस्तुति सहित अपलोड करनी होगी। सर्वेक्षण के बाद कॉलेज को आवश्यक मूलभूत सुविधा से संतृप्त करने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रस्ताव तैयार कर माध्यमिक शिक्षा विभाग शासन को प्रस्ताव भेजकर धन की डिमांड करेगा।

शुरू हुआ सत्यापन कार्य
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर सुविधाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। बीईओ व जिला समन्वयक को अलग-अलग कॉलेज आवंटित किए गए हैं। कार्य समय से पूरा हो सके इसके लिए बीएसए को निगरानी अफसर नामित किया गया है। सुविधा बढ़ने के बाद शिक्षण कार्य बेहतर होगा।
उदय प्रकाश मिश्र-डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed