फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Goods worth Rs 10 lakh stolen from three houses including that of a bank employee

Amethi News: बैंककर्मी समेत तीन घरों से उड़ाया 10 लाख का माल

Wed, 13 Nov 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 10 lakh stolen from three houses including that of a bank employee
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बैंककर्मी व दो अन्य लोगों के घरों से करीब 10 लाख का माल पार कर दिया है। तीनों घरों में ताला लगा था और परिवार के लोग बाहर गए थे।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के रस्तामऊ गांव निवासी बैंककर्मी रवींद्र यादव परिवार के साथ लखनऊ गए थे। इनके पड़ोसी श्याम सिंह व राम सिंह भी चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। तीनों घर बंद थे। सोमवार की रात चोरों ने इनके घरों को निशाना बनाया। बताते हैं कि रवींद्र के घर से चोरों ने जेवर, नकदी सहित करीब 10 लाख का माल पार कर दिया। साथ ही इनके पड़ोसियों श्याम सिंह व राम सिंह के घरों से भी जेवर आदि चोरी कर ले गए, लेकिन इन घरों से कितनी कीमत का सामान चोरी हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन



मंगलवार को सुबह जब बैंंककर्मी रवींद्र यादव गांव पहुंचे तो मकान का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था और माल चोरी हो चुका था। बाद में पता चला कि श्याम सिंह व रामसिंह के घरों के भी ताले टूटे हैं। इन लोगों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। रवींद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed