फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   goods and cash of 11 lakh rupees stolen from three houses in two villages

दो गांवों के तीन घरों से 11 लाख का सामान चोरी

Fri, 16 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
goods and cash of 11 lakh rupees stolen from three houses in two villages
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के दो गांव में बीती रात चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने करीब एक लाख 87 हजार रुपये नगद समेत नौ लाख रुपये के आभूषण व कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ताला निवासी सुशील कुमार शुक्ल के घर में खिड़की में लगी ग्रिल को काटकर चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी एवं बक्सों का ताला तोड़कर एक लाख 10 हजार रुपये नगद एवं साढे़ तीन लाख के आभूषण पार कर दिए।
विज्ञापन

इसी गांव के रहने वाले चंद्रकात तिवारी के मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 77 हजार रुपये की नगदी एवं पांच लाख के आभूषण पार कर दिए। ताला के बगल स्थित लोहरता गांव निवासी रामशंकर मिश्र के यहां चोर खिड़की में लगी एसी खोलकर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण चोर मकान के दूसरे कमरों में नहीं जा पाए जिससे इनके यहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार नगदी आभूषण के अलावा 50 हजार रुपये कीमत के अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए। सुबह उठने के बाद पीड़ितों को चोरी की घटना की जानकारी हो सकी।

इसी के साथ ही लोहरता गांव निवासी राजनाथ मिश्र और राकेश मिश्र के यहां चोरों ने घुसने का प्रयास किया लेकिन परिजन खटपट सुनकर जाग गए। परिजनों के जागते ही चोर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने में दी है। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed