फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   God is subjugated by love

Amethi News: प्रेम के वशीभूत होते हैं भगवान

Sat, 22 Feb 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
God is subjugated by love
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भगवान सब जगह व्याप्त हैं। हम केवल प्रेम और निष्ठाभाव से उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। भगवान प्रेम के वशीभूत होते हैं। ये बातें हाजीगंज स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन प्रवाचक आचार्य अवनीश शुक्ल ने कहीं।
विज्ञापन




प्रवाचक ने भक्त प्रह्लाद की कथा के माध्यम से भक्ति की महिमा का वर्णन किया। बताया कि जब प्रह्लाद की निष्ठा अटूट थी, तब भगवान विष्णु स्वयं खंभे से प्रकट होकर नरसिंह रूप में आए और भक्त की रक्षा की। यह भक्ति का प्रभाव है कि भगवान कहीं भी, किसी भी रूप में प्रकट हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने गज और ग्राह के उद्धार की कथा सुनाई, जिसमें भगवान विष्णु ने भक्त गजेंद्र की रक्षा की थी।
विज्ञापन




प्रवाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव को सुंदर झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। झांकी में श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस मौके पर राम धीरज यादव, मोहित गुप्ता, जंग बहादुर चौकीदार, राणा प्रताप यादव, प्रदीप यादव, राम बक्श, मुकेश, अर्जुन, दिलीप साहू, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed