फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   God is pleased with true devotion

Amethi News: सच्ची भक्ति से प्रसन्न होते हैं ईश्वर

Fri, 05 Jun 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
God is pleased with true devotion
अमेठी। मुकुटनाथ ताला धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन प्रवाचक आचार्य सुभाष शांडिल्य ने भक्ति, श्रद्धा और धैर्य का महत्व बताया। कहा कि भक्ति का मार्ग देखने में सरल लगता है, लेकिन उस पर वही व्यक्ति टिक पाता है, जिसकी आस्था अटल और मन दृढ़ होता है। सच्ची भक्ति से ही ईश्वर प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए कहा कि उन्हें अनेक कष्ट दिए गए। पहाड़ से गिराया गया, समुद्र में फेंका गया, विष पिलाया गया और कालकोठरी में बंद किया गया, लेकिन उनकी भक्ति कभी डगमगाई नहीं। अपने भक्त की रक्षा के लिए भगवान ने नरसिंह अवतार धारण किया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि प्रह्लाद को गर्भकाल में ही ब्रह्मज्ञान प्राप्त हो गया था। ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि माता सुनीति की प्रेरणा से बालक ध्रुव ने भगवान की आराधना का मार्ग अपनाया। मधुवन में कठोर तपस्या कर उन्होंने भगवान विष्णु को प्रसन्न किया और ध्रुवलोक प्राप्त किया। आज भी ध्रुव तारा उनकी अटूट भक्ति और तपस्या का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed