{"_id":"611d42e48ebc3e79bb06ce66","slug":"gm-railway-inspected-by-special-train-itself-amethi-news-lko59183595","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम रेलवे ने शैलून से ही कर लिया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम रेलवे ने शैलून से ही कर लिया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। उत्तर रेलवे के जीएम ने बुधवार को स्पेशल ट्रेन (सैलून) में बैठकर ही रेलवे लाइन दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का निरीक्षण कर लिया। पूर्व से जारी शेड्यूल के अनुसार अमेठी रेलवे स्टेशन पर जीएम का सैलून (स्पेशल ट्रेन) रुकने के बावजूद भी वो तथा अन्य उच्चाधिकारी नीचे नहीं उतरे। इससे स्थानीय समस्याओं को लेकर जीएम को ज्ञापन देने पहुंचे विभिन्न संगठन के लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर आशुतोष गंगल का बुधवार को लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर हुई रेलवे लाइन दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम था। जीएम डीआरएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों के साथ अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका सैलून जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर बिना रुके सुबह साढ़े दस बजे अमेठी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुका। साथ चल रहे रेलवे पुलिस के अफसर नीचे उतरे तथा स्टेशन पर मौजूद फोर्स व स्थानीय रेलवे अधिकारी भी जीएम के उतरने का इंतजार करते रहे। करीब मिनट रुकने के बावजूद न तो जीएम नीचे उतरे और न ही कोई और अधिकारी। उसके बाद जीएम का सैलून प्रतापगढ़ रवाना हो गया।
हलाकान रहे कर्मचारी
जीएम के निरीक्षण को लेकर बुधवार सुबह से ही अधिकारी व कर्मचारी परेशान रहे। स्टेशन परिसर एवं यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, साफ-सफाई एवं खामियों को दुरुस्त कराने में जुटे थे। जीएम के स्टेशन पर नहीं उतरने से अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान उच्चाधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन अधीक्षक शहबाज मुजफ्फर, स्टेशन मास्टर सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यकर्ता हुए मायूस
लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर रेभा गांव के समीप मानव रहित क्रासिंग पर यूपीए सरकार की वर्ष 2013 में स्वीकृत अंडर पास का निर्माण नहीं होने को लेकर रेभा, मंधरपट्टी, ज्ञानचंदपुर, महसो, रायदेपुर मनीपुर के ग्रामीण संदीप पांडेय, कंचन पांडेय, सुरेंद्र कुमार, सौरभ मिश्र आदि जीएम को ज्ञापन देने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसके अलावा भी लोग रेलवे से संबंधित कई समस्याएं लेकर जीएम से मिलने पहुंचे थे। वहीं व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल और महामंत्री सोनू कसौधन भी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर लंबित अंडर ब्रिज, प्लेटफार्म नंबर दो जाने के लिए फुट ओवरब्रिज और पश्चिमी छोर पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते बंद रेलवे क्रॉसिंग को संचालित कराए जाने को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। लेकिन जीएम के नीचे नहीं उतरने से सब मायूस होकर वापस लौट गए।