{"_id":"680beecea2d0b8a70a09f32d","slug":"girls-dominate-the-merit-list-of-high-school-and-intermediate-amethi-news-c-96-1-ame1002-139101-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईस्कूल व इंटर की मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईस्कूल व इंटर की मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा
Sat, 26 Apr 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के रिजल्ट की मेधावी छात्राएं।-स्रोत : स्वयं
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम में प्रतिभाओं ने एक बार फिर से अपनी मेधा का परचम लहराया है। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में बेटियों की प्रभावशाली उपस्थिति ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
इंटरमीडिएट परीक्षा में श्री हनुमान इंटर कॉलेज कमलानगर किटियावां के छात्र शिवम यादव ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों के अमन अग्रहरि ने 91.00 प्रतिशत के साथ दूसरा और महाराज अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज परसावां की पूर्णिमा यादव ने 90.20 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप 10 में ऋचा सिंह, अंशिका, दीपांजलि शुक्ल, हर्षिता यादव, सूर्यांश सिंह, प्रिंसी, अभिषेक यादव, आदित्य शरण अग्रहरि, सूरज कुमार यादव और कौशिकी मिश्र जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने 88.60 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल में श्री काली इंटर कॉलेज विशेषरगंज की छात्रा मंगलेश प्रजापति ने 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद की अल्फिया बानो,जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा के आदित्य त्रिपाठी,और अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर गौरीगंज के जयंत तिवारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप टेन सूची में मो. हमजा, आयुषी सिंह, सायमा, विलाल अहमद, आस्था प्रजापति, गौरी, अमन तिवारी, अथर्व शुक्ल, सार्थक मिश्र, सत्यम पाल, प्रिया मिश्रा, महेंद्र प्रताप, साक्षी साहू, शिवानी, अन्नु शुक्ल और वाशु जैसे नाम शामिल हैं जिन्होंने 91.83 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
बेटियों की मेधा ने बढ़ाया गौरव
इस वर्ष की मेरिट सूची में बेटियों का वर्चस्व देखने को मिला। इंटरमीडिएट में पूर्णिमा यादव, ऋचा सिंह, अंशिका, प्रिंसी, दीपाजंलि, हर्षिता व कौंशिकी मिश्र तो हाईस्कूल में मंगलेश प्रजापति, अल्फिया बानो, आयुषी सिंह, शायमा, आस्था, गौरी, प्रिया मिश्र, साक्षी साहू, शिवानी वाशु और अन्नु शुक्ल जैसी छात्राओं ने यह सिद्ध किया कि संकल्प और मेहनत से हर मंज़िल को पाया जा सकता है।
राजकीय व एडेड स्कूल के बच्चे भी टॉप टेन सूची में
बोर्ड की ओर से जारी टॉप टेन की सूची में जीजीआईसी सोनारीकला की अंशिका ने नाम शामिल करवाकर जिले के 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। 10 साल में पहली बार राजकीय स्कूल को टॉपटेन सूची में शामिल होने का मौका मिला है। एडेड स्कूल की श्रेणी में शामिल गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज व मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर लगातार दूसरे साल भी स्कूल को टॉप टेन की सूची में शामिल करवाने में सफलता हासिल की है। मुसाफिरखाना के हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद की छात्रा ने सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त वित्त विहीन इंटर कॉलेज में शामिल हनुमान इंटर कॉलेज किटियावां, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज परसावां, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज, मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, रामचंद्र इंटर कॉलेज जमुवारी, डॉ. पीएनएमएस इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर, श्री काली इंटर कॉलेज विशेषगंज, जंगबहादुर इंटर कॉलेज ककवा, सरयू देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवनगर अमेठी, प्रमोद आलोेक इंटर कॉलेज अमेठी, जेएन मौर्य इंटर कॉलेज मुबारकपुर, संत पथिक इंटर कॉलेज महेशपुर कैथापुर, रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज बाजारशुकुल, संत सांई इंटर कॉलेज शंकरगंज तिलोई व राजा विश्वनाथ इंटर कॉलेज तिलोई के बच्चों ने परचम लहराकर स्कूल को टॉपटेन में शामिल करवाया।