{"_id":"62ffd12c8164d41f612259ca","slug":"girl-s-body-found-hanging-from-the-noose-amethi-news-lko644364486","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवती का शव उसके घर के बाहर बने टिन शेड में फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मामले की छानबीन मेें जुटी है।
कासिमपुर गांव निवासी राम प्रकाश सोनकर गुरुवार को किसी काम से रायबरेली गए थे। राम प्रकाश के जाने के बाद उनकी पत्नी आशा भी जरूरी काम के सिलसिले में जायस गई थीं। पति पत्नी की नामौजूदगी में घर पर उनकी बड़ी बेटी कोमल (18) व छोटी बेटी मानसी (10) थीं। करीब 11 बजे आशा जायस से वापस घर पहुंची तो कोमल घर के बाहर लगे टिन शेड में दुपट्टा के सहारे लटकती दिखा। आशा की चीख पुकार पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और युवती का शव नीचे उतारा।
ग्रामीणों की सूचना पर सीओ तिलोई डॉ. अजय सिंह व एसओ राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों से घटना से जुड़ी जानकारी लेने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशा ने पुलिस को बताया कि तीन बेटियों में कोमल सबसे बड़ी थी। घर में किसी ने उसे कुछ कहा भी नहीं था। पता नहीं उसने क्यों फांसी लगा ली। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।