फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girl dies after being cut by goods train

मालवाहक ट्रेन से कटकर युवती की मौत 16-56-54

Sat, 07 Nov 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after being cut by goods train
अमेठी। रेलवे स्टेशन व पश्चिमी आउटर सिग्नल के बीच शुक्रवार दोपहर बाद एक युवती मालवाहक ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाने के गांव जैतराज का पुरवा मजरे कंसापुर निवासी राम करन सरोज की पुत्री मंजू (25) शनिवार को खरीदारी करने आई थी। खरीदारी करने के बाद वह घर जाने के लिए ककवा रोड रेलवे क्रासिंग के बजाए पश्चिमी आउटर व रेलवे स्टेशन के बीच से रेलवे लाइन पार कर रही थी।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार करने के दौरान मंजू मेन ट्रैक पर लखनऊ की ओर से आ रही मालवाहक ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना में मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक की सूचना पर स्टेशन मास्टर रंजीत बरनवाल ने घटना की जानकारी आरपीएफ व जीआरपी प्रतापगढ़ के साथ उसके पास मिले परिचय पत्र के आधार पर उसके परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि मंजू का विवाह अंती का पुरवा गांव में तय किया गया है। पांच नवंबर को बरीक्षा के बाद 12 नवंबर को सगाई होनी थी। इसी सिलसिले में वह खरीदारी करने अमेठी आई थी।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे जीआरपी प्रतापगढ़ के उपनिरीक्षक उदयपाल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उदयपाल ने बताया कि परिवारीजन कोई तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed