{"_id":"64a1c2fba4549e9e7d0ab21b","slug":"gic-students-will-also-be-skilled-in-technical-education-amethi-news-c-96-1-ame1002-1256-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तकनीकी शिक्षा में भी दक्ष होंगे जीआईसी के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तकनीकी शिक्षा में भी दक्ष होंगे जीआईसी के छात्र
Mon, 03 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग अब तकनीकी ज्ञान में भी दक्ष करेगा। कौशल विकास योजना के तहत स्किल सर्टीफिकेशन कोर्सेज का संचालन होगा। प्रमाण पत्र देते हुए रोजगार दिलाने में कौशल विकास मिशन के तहत सहयोग किया जाएगा।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के साथ राजकीय इंटर कॉलेजों में स्किल सर्टीफिकेशन कोर्सेज का संचालन होगा। शैक्षिक सत्र 2023-27 में जिले में संचालित 37 राजकीय कॉलेजों में शैक्षिक पाठ्यक्रम के साथ रोजगार परक शिक्षा दी जाएगी। प्रवीण योजना के तहत पहले चरण में दो कॉलेजों में स्किल सर्टीफिकेशन कोर्सेज के लिए कौशल विकास मिशन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेगा। दोनों विभाग में हुए अनुबंध के आधार पर विद्यार्थियों को जॉब रोल का प्रशिक्षण कक्षा 9 से कक्षा 11 के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
अलग-अलग ट्रेड निर्धारित का प्रशिक्षणदाता का चयन आईटीआई व सेवा योजन विभाग की मदद से किया गया है। चयन के बाद चिन्हित कॉलेजों में 35-35 विद्यार्थियों के न्यूनतम चार बैच का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकृत छात्राओं को कॉलेज में शैक्षिक पाठ्यक्रम के जारी रोस्टर के अतिरिक्त एक रोस्टर तैयार कर तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। तकनीकी ज्ञान के ट्रेनिंग पार्टनर सुसज्जित करते हुए उपकरण की मदद से तकनीकी दक्ष प्रशिक्षकों से प्रशिक्षित किया जाएगा। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने के बाद उनका पंजीकरण सेवा योजन पोर्टल पर किया जाएगा। रोजगार में सहयोग के साथ स्वरोजगार स्थापित करने की दशा में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
जल्द शुरू होगा कोर्स
राजकीय कॉलेज में विद्यार्थियों का शैक्षिक ज्ञान बढ़ाने के साथ तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए पहले चरण में दो कॉलेजों का चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। कॉलेज चयन के बाद विद्यार्थियों का पंजीकरण कर नामित संस्था से प्रशिक्षण दिलाते हुए प्रमाणपत्र दिलाया जाएगा। योजना सफल हो इसके लिए प्रधानाचार्यों को प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
आशुतोष मिश्र-सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी