फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   GIC in not opening

नहीं शुरू हो सका जीआईसी पिंडोरिया का संचालन

Fri, 13 Mar 2020 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
GIC in not opening
अमेठी। भेटुआ के पिंडोरिया में तीन वर्ष पूर्व निर्मित जीआईसी का संचालन शुरू नहीं होने से बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह स्थिति माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मांगे गए पद सृजन व संचालन की अनुमति नहीं मिलने से उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

अमेठी तहसील के महराजपुर मजरे पिंडोरिया गांव में सूबे की तत्कालीन सपा सरकार ने 4.69 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। स्वीकृति व शासन से डीपीआर को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने जुलाई वर्ष 2017 में भवन निर्माण कार्य पूरा कर माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया।
विज्ञापन

भवन निर्माण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर शिक्षा पाने की उम्मीद जगी थी। हालांकि अब लोगों की यह उम्मीद धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। आलम यह है कि भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद आज तक शासन से न तो स्कूल संचालन की अनुमति विभाग को मिली नहीं पद सृजन की। ऐसे में स्कूल भवन हैंडओवर होने के बाद भी अब तक विद्यालय का संचालन नहीं होने से स्थानीय बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कई किलोमीटर दूर विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से किया जा रहा पत्राचार
डीआईओएस जयकरन वर्मा ने पिंडोरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भवन हैंडओवर होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालन शुरू करने के संबंध में शासन से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। लगातार निदेशक माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजकर स्कूल में पद सृजन व संचालन निर्देश के साथ नियुक्ति किए जाने की मांग की जा रही है। निदेशक से अनुमति मिलने के बाद स्कूल का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed