फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ghatampur and West Duara took lead in sports competition

Amethi News: खेल प्रतियोगिता में घाटमपुर व पश्चिम दुआरा ने बनाई बढ़त

Tue, 12 Nov 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ghatampur and West Duara took lead in sports competition
भेटुआ के पश्चिम दुआरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय दलशाहपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में कबड्
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें घाटमपुर व पश्चिम दुआरा के विद्यार्थियों ने बढ़त बनाए रखी। ज्यादातर प्रतियोगिताओं में इन्हीं दोनों गांवों के छात्र-छात्राएं विजेता घोषित किए गए। प्रतियोगिता के बाद सभी को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



विकास खंड भेटुआ की न्याय पंचायत पश्चिम दुआरा के उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय दलशाहपुर परिसर में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में पीएस घाटमपुर की टीम ने पश्चिम दुआरा को हराकर जीत दर्ज की। प्राथमिक वर्ग की खोखो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर की टीम ने गोवर्धनपुर को हराकर जीत दर्ज की। कबड्डी उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दलशाहपुर को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा के छात्र विनायक प्रथम, द्वितीय घाटमपुर के देवा शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर की रुचि प्रथम, पश्चिम दुआरा की दामिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा की रिंकी कश्यप प्रथम, पश्चिम दुआरा की रूबी द्वितीय, दलशाहपुर की काजल तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दलशाहपुर के जसवंत प्रथम, पश्चिम दुआरा के अनुराग द्वितीय, सरुआवां के पिंकू साहू तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला फेंक में प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर के छात्र संदीप प्रथम, पश्चिम दुआरा के कार्तिक द्वितीय, गोवर्धनपुर के मोनू तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में घाटमपुर की नव्या प्रथम, पश्चिम दुआरा की दामिनी द्वितीय व दलशाहपुर की नैना तृतीय स्थान पर रही।


डिस्कस थ्रो में प्राथमिक विद्यालय गोवर्धनपुर के मोनू प्रथम, बालिका वर्ग में घाटमपुर की नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग में पश्चिम दुआरा के अनुराग व बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की शुभी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं।



इस दौरान दलशाहपुर, सुल्तानपुर, सरुआवां की टीम ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा के प्रधानाध्यापक राम कुमार सिंह, शिक्षक संकुल के नोडल अनुपम पांडेय, प्रधानाध्यापक दलशाहपुर राकेश कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप, सीमा सिंह, महेंद्र पांडेय, मो. हफीज व रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed