फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Get geo-tagging done for housing and toilets: CDO

समीक्षा में संतोषजनक नहीं मिली योजनाओं की प्रगति

Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Get geo-tagging done for housing and toilets: CDO
गौरीगंज (अमेठी)। आवास, प्रसाधन व मनरेगा से पात्रों को लाभान्वित करने के लिए सीडीओ ने जिम्मेदारों के साथ समीक्षा की। इस दौरान प्रगति संतोषजनक न मिलने पर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। सीडीओ ने विकास कार्यों को समय से पूरा करने के साथ निर्मित प्रसाधन व आवास की जियो टैगिंग करते हुए पात्रों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही की दशा में निलंबित करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार मेें सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने डीडीओ, पीडी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त स्वत: रोजगार/श्रम रोजगार के साथ बैठक की। इसमें शिकायतों के निस्तारण के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रसाधन योजना, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्ष के बाद सीडीओ ने अफसरों को जनता की शिकायतों का स्वत: संज्ञान लेते हुये गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराने, बाबा साहब आंबेडकर योजना में लंबित फाइलों को शाखा प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने को कहा। सीडीओ ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को किश्त निर्गत करने के साथ निर्मित आवासों की जियो टैगिंग कराकर आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ऐसे लाभार्थी जो पात्र हैं और उनका नाम आवास की पात्रता सूची से डिलीट हो गया है, उनका नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा। सीडीओ ने सामूहिक विवाह के लक्षित 137 परिवार का विवाह कराने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित समूहों का बैंक में खाता खोलवाने, बहादुरपुर, शाहगढ़ और बाजार शुकुल में तालाब, मेड़बंदी, चकरोड निर्माण कार्यों को लेकर मनरेगा के लक्ष्य को पूर्ण कराने तथा गोआश्रय स्थलों में भुगतान करने का निर्देश दिया।

सीडीओ ने विकास के लिए संचालित योजनाओं मेें लक्ष्य के अनुसार पात्रों को लाभान्वित करते हुए प्रगति संतोषजनक करने का निर्देश दिया। योजना में अपेक्षित प्रगति न होने तथा पात्रों के योजना से वंचित होने की दशा में निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed