{"_id":"6765c2e4783c3eac51020ee4","slug":"get-duplicate-rc-made-sitting-at-home-will-be-able-to-change-address-amethi-news-c-96-1-ame1002-131629-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर बैठे बनवाएं डुप्लीकेट आरसी, बदल सकेंगे पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर बैठे बनवाएं डुप्लीकेट आरसी, बदल सकेंगे पता
Sat, 21 Dec 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संभागीय परिवहन विभाग की सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 37 सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं, उनमें से एक डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी बनवाना भी शामिल है। अब आवेदक डुप्लीकेट आरसी, नाम परिवर्तन और मोबाइल नंबर घर बैठे ही बदल सकेंगे। जो सेवाएं ऑनलाइन नहीं हुई है, वह भी जल्द हो जाएंगी। उन पर काम चल रहा है। संभागीय परिवहन विभाग की सभी सेवाओं को शासन ऑनलाइन कर रहा है ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आए और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
मुख्यालय की ओर से 44 सेवाओं को ऑनलाइन करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा था। उनमें से अब तक 37 सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। ट्रायल के बाद जल्द ही घर बैठे वाहनों का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवा सकेंगे। आरटीओ कार्यालय केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के सॉफ्टवेयर से सीधा जुड़ने जा रहा है। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से लांच वाहन-4 सॉफ्टवेयर भी कार्य करने लगेगा। इससे डुप्लीकेट आरसी और डीएल बनवाने में मदद मिलेगी।
सॉफ्टवेयर का ट्रायल हो चुका है। यह प्रक्रिया पिछले कुछ सालों से चल रही है। 37 सेवाओं में डुप्लीकेट आरसी बनवाना भी शामिल है। डुप्लीकेट आरसी बनवाने की फीस से लेकर फार्म ऑनलाइन है। इसके साथ ही डुप्लीकेट आरसी में नाम और मोबाइल नंबर भी घर बैठे ऑनलाइन बदल सकेंगे। इसके लिए अभी तक आवेदक को आरटीओ कार्यालय जाना पड़ता था। हालांकि, सारी प्रकिया होने के बाद कार्यालय जाकर डुप्लीकेट आरसी लानी पड़ेगी।
विज्ञापन
मिलेगी लोगों को सुविधा
सॉफ्टवेयर में कई अन्य सुविधाओं को जोड़कर ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे समय की बचत के साथ लोगों का काम भी आसानी से हो जाएगा। बताया कि लोगों को वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र गायब होने पर कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। लोगों की सहूलियत के लिए विभागीय सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है।
सर्वेश सिंह, एआरटीओ, अमेठी