{"_id":"64c6ac5c28cb1895f7009504","slug":"gayatri-family-connecting-the-generation-that-is-getting-away-from-its-culture-amethi-news-c-96-1-slko1003-2619-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अपनी संस्कृति से दूर हो रही पीढ़ी को जोड़ रहा गायत्री परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अपनी संस्कृति से दूर हो रही पीढ़ी को जोड़ रहा गायत्री परिवार
Mon, 31 Jul 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से चल रहे गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के तहत रविवार की सुबह गूजीपुर के 65 घरों में एक साथ एक समय पर गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। गायत्री मंत्रोचार के बीच वातावरण में फैली यज्ञ की सुगंध से पूरे गांव में आस्था और श्रद्धा का माहौल दिखा। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शहर स्थित गायत्री शक्तिपीठ एक वर्ष से निरंतर चल रहे अभियान में पहली बार गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के 53वें चरण में गायत्री परिवार के 65 परिव्राजकों की टोली ने एक साथ एक समय यज्ञ कराकर कीर्तिमान बनाया। आंचल फाउंडेशन की अध्यक्ष गूजीपुर निवासी सत्य नारायण सिंह एवं गायत्री परिवार अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोग उत्साहित दिखे। जिला समंवयक डॉ त्रिवेणी सिंह ने कहा कि पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की प्रेरणा और सूक्ष्म संरक्षण में एक वर्ष पहले शुरू किया गया गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान अब विराट रूप लेने लगा है।
यज्ञाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि अपनी जड़ों से दूर होती पीढ़ी को गायत्री परिवार अपनी संस्कृति से जोडऩे का महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर रही है। यज्ञाचार्य रामयश ने कहा कि गुरुदेव के बताए सूत्र साधना, उपासना और आराधना से जुड़कर ही जीवन को धन्य बनाया जा सकता है। राधेश्याम तिवारी ने कहा कि मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के उद्देश्य से शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से लोगों के चिंतन में उत्कृष्टता, विचारों में आदर्शवादिता और व्यवहार में शालीनता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है। रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि गायत्री सद्बुद्धि के देवी है, घर-घर में देव स्थापना और नियमित गायत्री मंत्र के जप से लोगों की बौद्धिक चेतना का विकास होगा। अविनाश सिंह ने कहा कि गुरुदेव की योजना से जुड़कर जीवन को एक लक्ष्य मिल गया है।
युवा समन्वयक डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि आज गूजीपुर में एक प्रकार से 65 कुंडीय यज्ञ सम्पन्न हुआ। प्रधान अरविन्द पांडेय ने कहा कि इतने सुचारु रूप से गांव के हर घर में गायत्री माता की स्थापना और घर घर में यज्ञ का कार्यक्रम पहली बार हुआ है। इस मौके पर गूजीपुर निवासी रवि सिंह, बृजेश प्रताप सिंह, विजयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, श्याम किशोर सिंह ,कुंवर बहादुर सिंह, जिमी बहादुर सिंह, पिंटू पाल, जितेंद्र सिंह ,शिव शरण सिंह, शंकर दयाल सिंह, उदय प्रताप सिंह, भजन प्रजापति, शिवप्रसाद प्रजापति ,साधु प्रजापति आदि मौजूद रहे।