फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gauriganj and Nihalgarh railway station will be developed from Amrit Bharat

Amethi News: अमृत भारत से विकसित होगा गौरीगंज व निहालगढ़ रेलवे स्टेशन

Sat, 24 Feb 2024 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gauriganj and Nihalgarh railway station will be developed from Amrit Bharat
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले के निहालगढ़ व गौरीगंज रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना से आच्छादित किया जाएगा। यहां यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इसका शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर अमेठी जिले के निहालगढ़ व गौरीगंज रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। 26 फरवरी को होने वाले प्रधानमंत्री के वर्चुअल शिलान्यास को लेकर स्टेशन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें सांसद, विधायक समेत अन्य गणमान्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

दोनों स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अमेठी जिले के निहालगढ़ व गौरीगंज रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बढ़ेंगी सुविधाएं
निहालगढ़ में नए मुख्य भवन के साथ ही गौरीगंज व निहालगढ़ स्टेशन पर सेकेंड इंट्री गेट, स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, पार्किंग, नए टिकट काउंटर, फसाड लाइट, कोनकोर्स, सर्कुलेटिंग एरिया, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हाॅल, लाउंज, कैफेटेरिया के साथ अन्य यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, मुफ्त वाईफाई, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

लोगों ने जताई खुशी
अमेठी सिटी। केंद्रीय मंत्री के प्रयास पर निहालगढ़ व गौरीगंज रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना में होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। कटरा लालगंज निवासी धर्मेंद्र शुक्ल ने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाना स्वागत योग्य है। सुविधा होने पर लोगों को यात्रा में सुगमता होगी। गौरीपुर निवासी वेद प्रकाश ने कहा कि केंद्रीय मंत्री लगातार विकास को गति दे रही हैं। ऐसे में गौरीगंज स्टेशन को आधुनिक सुविधा से लैस कर आकर्षक बनाया जाएगा। निहालगढ़ निवासी सुनील सेठ ने कहा कि स्टेशन से देश के कोने तक रेल यात्रा की सुविधा मिलती है। चिरंजीव पांडेय, श्रीप्रकाश तिवारी ने कहा कि निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के अमृत भारत योजना में चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। स्टेशन के आकर्षक व सुविधा से लैस होने पर परिवहन में सुविधा मिलेगी। (संवाद)


समय से पूरे होंगे प्रस्तावित कार्य
निहालगढ़ स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना व गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने 26 फरवरी को अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के प्रस्तावित कार्यों के शिलान्यास होने की पुष्टि की है। बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। शिलान्यास के बाद समय से मानक के अनुसार प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन हाईटेक सुविधा से लैस होकर आकर्षक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed