फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gangster case on four criminals of Pratapgarh

Amethi News: प्रतापगढ़ के चार अपराधियों पर गैंगस्टर का केस

Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gangster case on four criminals of Pratapgarh
अमेठी सिटी। पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ निवासी चार अपराधियों के खिलाफ अमेठी की गौरीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संगठित आपराधिक गिरोह चलाने और लगातार संगीन वारदातों में लिप्त रहने के आरोप में चारों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



गिरोह पर चोरी, नकब, मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या का प्रयास और दलित उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना शाहिद उर्फ पिंकू निवासी कुरैशी का पुरवा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ है। उसके साथ शकील कुरैशी उर्फ मोनू, मोहम्मद शमीम उर्फ नन्हकुल्ले और धुपराज बेड़िया उर्फ भिंडी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में गैंगचार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट संजय चौहान को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। डीएम से मंजूरी मिलने के बाद गौरीगंज थाने में गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि चारों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed