फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gandhi Jayanti celebrated ceremonially

समारोह पूर्वक मनाई गई गांधी जयंती

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti celebrated ceremonially
गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते डीएम। -सं? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। गांधी जयंती के मौके पर शनिवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण के बाद गोष्ठियां हुईं तो स्कूलों ने बापू के जीवन दर्शन पर आधारित प्रतियोगिता के साथ साफ-सफाई कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। सभी आयोजनों में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया। वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को सुुबह आठ बजे डीएम अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभागार में आयोजित गोष्ठी की शुरुआत महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। डीएम ने लोगों को सत्या निष्ठा व ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाते हुए बापू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। एडीएम सुशील प्रताप सिंह व एडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्या समेत कई अन्य अफसरों ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में एसपी दिनेश सिंह तो एसपी कार्यालय में एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने झंडारोहण करते हुए कर्मियों को शपथ दिलाई। सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने विकास भवन, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे सीएमओ कार्यालय, बीएसए डॉ. अरविंद्र कुमार पाठक व डीआईओएस जयकरन लाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों पर झंडारोहण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय व डॉ. पीतंाबर कनौजिया के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने राजगढ़ स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे 65 बुजुर्गों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद फल भी वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने मरीजों को फल वितरित किया तो नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल मीना व स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने प्लेटफार्म की सफाई करते हुए लोगों से अपने आस-पास सफाई रखने की अपील की। गांधी जयंती के मौके पर सभी माध्यमिक स्कूलों में झंडारोहण के बाद बच्चों के बीच वाद-विवाद, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ गांधी के जीवन पर विस्तार से जानकारी देते हुए आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील की गई।
वितरित हुआ प्रमाण पत्र
गौरीगंज। गोधी जयंती के मौके पर विकास भवन में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अमेठी विधायक ने चिह्नित अनुसूचित जाति के 19, अल्पसंख्यक वर्ग के छह, सामान्य वर्ग के 52 तथा पिछड़ा वर्ग के 79 बच्चों को शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का प्रमाण पत्र वितरित करते हुए बापू के जीवन से सीख लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह तथा वरिष्ठ सहायक गोकुल प्रसाद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग व बच्चें मौजूद रहे।
चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती
गौरीगंज। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपति महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ सत्य, अहिंसा, ट्रस्टीशिप, सर्वोदय, सविनय व अवज्ञा को नैतिकता का हथियार बताया। वक्ताओं ने लोकतंत्र से ही देश को बचाने का प्रमुख मार्ग बताते हुए जीवन से सीख लेने की अपील की। इस मौके योगेंद्र मिश्र, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, फतेह मोहम्मद, शत्रुघन सिंह, अनूप श्रीवास्तव व अवनीश मिश्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
साफ सफाई के साथ मनाई गई गांधी जयंती
अमेठी। महात्मा गांधी और भारतरत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही सीएचसी परिसर में विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, रवींद्र सिंह व सुधांशु शुक्ल समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देव मणि तिवारी, जीजीआईसी में डॉ. फूलकली गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य शैलेंद्र कुमार, यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में निदेशक धीरज पांडेय, आरआरपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी, आरआएसआईएमटी में निदेशक चंदारानी, रानी सुषमादेवी पीजी कॉलेज में डॉ. पूनम सिंह, श्रीदेवी पाटन संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. नीलम तिवारी, डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह, नगर पंचायत में अध्यक्ष चंद्रमा देवी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संचालित हुआ क्लीन इंडिया कार्यक्रम
संग्रामपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र आराधना राज की मौजूदगी में क्लीन इंडिया कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कलिकन इंटर कॉलेज में बच्चों को प्लास्टिक उपयोग से होने वाली हानियों को बताते हुए साफ-सफाई की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमेठी गरिमा सिंह ने बच्चों को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनवाईके कार्यकर्ताओं के साथ संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
निकाली गई तिरंगा यात्रा
इंहौना। गांधी व शास्त्री की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकालकर देश को एक सूत्र में बांधने का संकल्प लिया है। सिंहपुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजाफत्तेपुर में गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर रमेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, अनादि मिश्र, सत्यनारायण सिंह व हर्षित समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए तो समता इंटर कॉलेज मेें जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने 22 बच्चों को छात्रवृत्ति का वितरण किया।
निकाली गई बाइक रैली
सिंहपुर। राष्ट्रपति महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष श्याम मूर्ति यादव व कुंवर अवनींद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सेमरौता चौराहे तक रैली निकालते हुए गांधी के बाते सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की गई। इस मौके पर पंकज अवस्थी, गौरव तिवारी, राजाराम अवस्थी व प्रकाश सोनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती
फुरसतगंज। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, फुटवियर डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय समेत सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज, इंडिया पब्लिक इंटर कॉलेज नहर कोठी चौराहा, उमा महेश्वर महाविद्यालय फुरसतगंज, दयानंद किसान विद्यालय कोठी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इस मौके पर संस्थानों की पदाधिकारी व जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed